समाचार

निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा: दो दिवसीय श्री मानस्तंभ शुद्धि एवं जिनबिम्ब विराजमान महोत्सव का आयोजन 27 से


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पीपलगोन में आगामी 27-28 फरवरी को श्री मानस्तंभ शुद्धि एवं जिनबिम्ब विराजमान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुरुआत प्रात 5.30 बजे जाप, से होगी। पढ़िए यह रिपोर्ट..


पीपलगोन । श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पीपलगोन में आगामी 27-28 फरवरी को श्री मानस्तंभ शुद्धि एवं जिनबिम्ब विराजमान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुरुआत प्रात 5.30 बजे जाप, से होगी। इसके बाद 6.30 बजे जिनाभिषेक, नित्य पूजन, शांतिधारा एवं आरती का कार्यक्रम होगा। आठ बजे घटयात्रा निकाली जाएगी।

नौ बजे ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि, 12 बजे श्री यागमंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ, शाम सात बजे महाआरती और रात नौ बजे भक्तामर आराधना होगी। बुधवार 28 फरवरी को प्रातः 6 बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, आरती होगी। आठ बजे श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 11 बजे श्री मानस्तंभ पर श्रीजी विराजमान किए जाएं। कार्यक्रम विधानाचार्य ब्रह्मचारी भावेश भैयाजी, सिद्ध क्षेत्र ऊन के निर्देशन में होगा। संगीतकार सम्मेद जैन एंड पार्टी, इंदौर होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page