समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का महाप्रयाण : एमडी जैन इंटर कॉलेज में हुआ विनयांजलि सभा का आयोजन


दिगंबर परम्परा के इस सदी के महान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी के समाधिमरण पर श्रमण उपाध्याय श्री विकसंत सागर जी महाराज ससंघ, आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज आगरा के तत्वावधान में हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज परिसर में एक विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। पढ़िए छोटू जैन की रिपोर्ट…


आगरा। दिगंबर परम्परा के इस सदी के महान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी के समाधिमरण पर श्रमण उपाध्याय श्री विकसंत सागर जी महाराज ससंघ, आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज आगरा के तत्वावधान में हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज परिसर में एक विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। विनयांजलि सभा का शुभारंभ आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के पदाधिकारिओं ने समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने संत शिरोमणि आचार्यश्री को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विनयांजलि सभा में गुरुवर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए लोकोदय तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार मोठया ने कहा कि गुरुवर इतनी कम उम्र में देवलोक गमन को चले जाएंगे, ऐसा हमने नहीं सोचा था। गुरुवर ने अपने जीवन में 500 से ज्यादा मुनियों को दीक्षा दी। आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने कहा कि गुरुवर ने अपने जीवन में देश भर में गो माताओं की सेवा के लिए सेकड़ों गौशालाओं का निर्माण कराया, साथ ही देश भर की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को जीवन की मुख्य धारा में लाने के लिए हथकरघा सेंटर को शुरू किए। उनके द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन द्वारा विनयांजलि समर्पित करते हुआ कहा कि जैन धर्म के सबसे बड़े संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने की खबर न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि देश और दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य श्री के प्रेरणा संदेश सम्पूर्ण मानवजाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

नम आंखों से किया याद

इस अवसर पर उपाध्यायश्री विकसंत सागर जी महाराज ने कहा कि आचार्य भगवन अपने आप मे एक अनूठे अंत थे। उनकी तुलना किसी के साथ नहीं कर सकते। पूज्य उपाध्याय जी ने अपनी नम आखों से कहा कि संसार में कोई भी चीज शाश्वत नहीं है, जो भी है उसे निश्चित रूप से जाना पड़ेगा परंतु ऐसे जाना जैन समाज के लिए एक क्षति है। संघस्य आर्यिका विजेताश्री,आर्यिका विजिगीषाश्री माताजी,मुनि श्री आचारसागर जी, मुनिश्री शुद्धातम सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विगुणसागर जी महाराज ने अपनी विनयाजंलि पूज्य आचार्य भगवान विद्यासागर जी को समर्पित कर सभा का विसर्जन किया। विनयांजलि सभा के समापन के बाद सभी भक्तों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र को साक्षी मानकर मंगल आरती कीष सभा का संचालन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया। इस विनयांजलि सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद एसपी सिंह बघेल ने संत शिरोमणि आचार्यश्री के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन विनयांजलि अर्पित की।

इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थ मंत्री राकेश जैन पर्दे वाले, उपाध्यक्ष महिपाल जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, सतीश जैन, डॉक्टर जितेंद्र जैन, योगेश जैन पीएनसी, शिखर जैन सिंघई, वीरेन्द्र जैन शास्त्री, अनंत जैन, प्रवीण जैन नेताजी, दीपक जैन बोतल वाले, हीरालाल बैनाडा, निर्मल मौठया, पवन जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, सचिन जैन, अंकेश जैन सहित सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page