समाचार

शीतल धाम तीर्थ में होगा महिला सम्मान सम्मेलन : देशभर से अलग-अलग कार्य क्षेत्र की 11 महिलाओं का होगा सम्मान


श्री दिगंबर जैन ग्लोबल विमेन फोरम की एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्टर और मध्य प्रदेश प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने शीतल धाम तीर्थ में होने वाले महिला सम्मान सम्मेलन के बारे में जानकारी दी है। सम्मेलन के लिए देशभर से अलग-अलग कार्य क्षेत्र की 11 महिलाओं का चुनाव किया गया है, जिन्हें देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति रेणु जैन सम्मानित करेंगी। पढ़िए यह रिपोर्ट..


इंदौर। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल विमेन फोरम की एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्टर और मध्य प्रदेश प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने शीतल धाम तीर्थ में होने वाले महिला सम्मान सम्मेलन के बारे में जानकारी दी है। सम्मेलन के लिए देशभर से अलग-अलग कार्य क्षेत्र की 11 महिलाओं का चुनाव किया गया है, जिन्हें देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति रेणु जैन सम्मानित करेंगी।

दिल्ली से नीति आयोग के सदस्य अर्चना जैन, राष्ट्रीय गौरव इंदु जैन, भक्तामर हीलर मंजू जैन, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गणित की विभागाध्यक्ष प्रगति जैन, नृत्यांगना पूर्वा शाह, रंगशाला की निर्मात्री साधना मादावत, प्लेयर एवं योग में अग्रणी चेन्नई से सरिता जैन, एचआईवी पीड़ित बच्चों को संभालने का पुनीत कार्य कर रहीं मंगल शाह, गुवाहाटी असम से समाजसेवी वीणा छाबड़ा, साहित्य कला संस्कृति और धर्म में अग्रणी प्रिया शाह, कीर्तनकार अंजलि शाह को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी महिलाओं ने न सिर्फ अपने क्षेत्र में बल्कि महिला सशक्तीकरण के लिए भी अभिन्न योगदान दिया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन ग्लोबल विमेन फोरम की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पुणे की सुजाता शाह के मार्गदर्शन में हो रहा है। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष मुंबई के जमनालाल हपावत ने बताया कि उज्जैन और इंदौर से निशुल्क बस व्यवस्था भी महिलाओं के लिए की गई है। कार्यक्रम में देशभर से श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा की पदाधिकारी शीतल धाम तीर्थ रतलाम पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने के लिए अनुपम जैन और हंसमुख गांधी ने भी अपना विशेष योगदान दिया है। इस कार्यक्रम का संचालन रुचि चोविश्या जैन करेंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page