परम पूज्य समाधिस्थ प्रथम गणिनी श्री विजयमति माताजी की पावन जन्मभूमि कामां जिला डीग (राजस्थान) में देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवान जी व गुरु मंदिर का भव्यतम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 28 फरवरी से 4 मार्च कामसैन स्टेडियम कोटि ऊपर, कामां, राजस्थान में आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
कामां। परम पूज्य समाधिस्थ प्रथम गणिनी श्री विजयमति माताजी की पावन जन्मभूमि कामां जिला डीग (राजस्थान) में देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवान जी व गुरु मंदिर का भव्यतम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 28 फरवरी से 4 मार्च कामसैन स्टेडियम कोटि ऊपर, कामां, राजस्थान में आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। महोत्सव प्रतिष्ठाचार्य पंडित महावीर गींगला, उदयपुर, सहप्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया प्रतापगढ़ ,पंडित सनत कुमार जैन जयपुर, संजय भैया सागर के निर्देशन में होगा।
कवि सम्मेलन-भजन संध्या सहित कई कार्यक्रम
महोत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र बडजात्या ने बताया कि 26 फरवरी को प्रतिष्ठा पूर्व की विधि, 27 फरवरी को हल्दी, मेहंदी व संगीत संध्या का आयोजन रखा गया है। कलश स्थापनकर्ता दुलीचंद शीतल कुमार बेनाडा कामां, चित्र अनावरणकर्ता दिनेश कुमार नवीन कुमार ठेकेदार कामां, दीप प्रज्वलनकर्ता रेवती लाल अनिल कुमार जैन लहसरिया कामां होंगे। महोत्सव समिति के महामंत्री संजय बडजात्या ने बताया कि महोत्सव में ध्वजारोहणकर्ता बाबा ज्ञानचंद (अगोन वाले) फिरोजपुर झिरका, पांडाल उद्घाटनकर्ता सुभाष पुष्पा बिजली वाले कामां होंगे। इसके बाद 29 फरवरी को मैजिक मिस्टिशिया मैजिशियन विलशन केरल के द्वारा विशेष प्रस्तुति, 2 मार्च को कवि सम्मेलन, 3 मार्च को विक्की डी पारेख मुंबई द्वारा भजन संध्या आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। जन्म कल्याणक के अवसर पर हेलीकॉप्टर से प्रथम पुष्प वृष्टि परमानंद मुकेश पेंट वाले कामां परिवार द्वारा की जाएगी।

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विकास बडजात्या वैशाली नगर जयपुर ने बताया कि 28 फरवरी को गर्भकल्याणक (पूर्वार्द्ध) क्रियाएं रात्रि को सौधर्म इंद्रसभा, तीर्थंकर माता के 16 स्वप्न दर्शन, 29 फरवरी को गर्भकल्याणक (उत्तरार्द्ध) क्रियाएं, दोपहर में माता की गोद भराई , 1 मार्च को जन्म कल्याण क्रियाएं , प्रातः भगवान का जन्म, 11:00 बजे जन्म कल्याण की विशाल शोभायात्रा, जन्माभिषेक, हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा, रात्रि में तीर्थंकर बालक का पालना झुलाना, बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 मार्च को दीक्षा कल्याणक, 3 मार्च को केवल ज्ञान कल्याणक क्रियाएं, प्रातः आहारचर्या की क्रियाएं, 4 मार्च को मोक्ष कल्याणक क्रियाएं होंगी। दोपहर को प्रतिष्ठा समापन समारोह का आयोजन रखा गया है।
इन्हें मिला सौभाग्य
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक उदयभान जैन बडजात्या जयपुर ने बताया कि इस विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर के माता-पिता बनने का सौभाग्य वीरचंद उषा बडजात्या कामां वाले, दिल्ली को, सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य रिंकेश – दीपा बडजात्या को, धनपति कुबेर बनने का सौभाग्य वैभव रिया जैन तेल वाले कामां को, महायज्ञ नायक बनने का सौभाग्य पारस -मीरा बडजात्या, कामां वाले जयपुर को मिला है। ईशान इंद्र बनने का सौभाग्य दीपक दीपाली बिजली वाले, सनत कुमार इंद्र बनने का सौभाग्य मुकेश स्नेह लता जैन को, माहेंद्र बनने का सौभाग्य रवि अंजलि बडजात्या को, महामंडलेश्वर बनने का सौभाग्य धर्मचंद अंजना जैन को, मंडलेश्वर बनने का सौभाग्य सुभाष पुष्पा जैन बिजली वाले को, ब्रह्मेंद्र बनने का सौभाग्य वैभव पूजा बडजात्या को, लान्तव इंद्र बनने का सौभाग्य नीरज वंदना सराफ को, शुक्र इंद्र बनने का सौभाग्य राजेंद्र सीमा जैन को तथा शतार इन्द्र बनने का सौभाग्य ज्ञानचंद मीना अजमेरा पाली को, तीर्थंकर की बुआ बनने का सौभाग्य कविता जैन बल्लभगढ़ को, स्वर्ण सौभाग्यवती बनने का सौभाग्य शिखा जैन अगोनिया को, अखंड सौभाग्यवती बनने का सौभाग्य नीतू चंद्र कुमार बडजात्या को, सौभाग्यवती बनने का सौभाग्य संजना बडजात्या, मनीषा जैन, इंदिरा कानूनगो, मिनी बडजात्या, सीमा बडजात्या, नेहा बडजात्या, पायल बडजात्या दिल्ली, सीमा जैन जयपुर, प्रिया बडजात्या जयपुर, मेनका बडजात्या जयपुर, चंद्रप्रभा बडजात्या जयपुर, अंशु जैन पंसारी, सलोनी अगोनिया, नेहा सराफ, वरखा सराफ एवं अनीता बडजात्या जयपुर को प्राप्त हुआ।
ये रहेंगे पुण्यार्जक
महोत्सव के कोषाध्यक्ष अशोक बडजात्या जयपुर ने बताया कि महोत्सव में सामग्री पुण्यार्जक परिवार गिरनारी लाल भगवान दास पंसारी परिवार, भोजन पुण्यार्जक अजित रेडीमेड वाले, अजीत प्रसाद अगोनिया, महावीर प्रसाद पथरारी वाले, गिरनारी लाल मुकेश कुमार जैन, विनोद लाल राजेंद्र कुमार कानूगो, जमनादास भागचंद लुहारिया, तिलकमती, राकेश सीमा भीलवाड़ा वाले एवं बडजात्या परिवार रहेंगे। मुख्य कलश स्थापनाकर्ता दुलीचंद चंद शीतल कुमार बेनाडा, चित्र अनावरणकर्ता दिनेश कुमार नवीन कुमार ठेकेदार, दीप प्रज्वलनकर्ता रेवती लाल अनिल कुमार जैन लहसरिया कामां होंगे।













Add Comment