ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में क्षुल्लक सहज सागर महाराज, क्षुल्लिका श्री अक्षतमति माताजी, आप्तमति माताजी, क्षयोपशम माताजी के सान्निध्य में भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक के पावन दिवस पर भक्तामर अर्चना, महामस्तकाभिषेक, निर्वाण लाडू सहित अनेकों धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जैन धर्म के प्रवर्तक श्री 1008 आदिनाथ स्वामी ने आज ही के दिन कैलाश पर्वत से निर्वाण प्राप्त किया था। भगवान आदिनाथ ने असि, मसि, कृषि का उपदेश देकर श्रावकों को इस संसार में जीवनयापन के संस्कार प्रदान किए थे। उनके दो पुत्र थे भरत और बाहुबली। उनके बड़े पुत्र भरत के नाम से ही हमारे देश का नाम भारत रखा गया। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में क्षुल्लक सहज सागर महाराज, क्षुल्लिका श्री अक्षतमति माताजी, आप्तमति माताजी, क्षयोपशम माताजी के सान्निध्य में भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक के पावन दिवस पर भक्तामर अर्चना, महामस्तकाभिषेक, निर्वाण लाडू सहित अनेकों धार्मिक अनुष्ठान किए गए। प्रातः से ही भक्तों का जमाबाड़ा लगा हुआ था।
अपनी भक्ति भावना से ओतप्रोत, पीले परिधान में श्रावक-श्रावकाओं ने आदिनाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। प्रातःकालीन बेला में सभी ने मिल-जुलकर आदिनाथ स्वामी का जलाभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से पूजन किया। दोपहर को सामूहिक रूप से भगवान आदिनाथ की स्तुति की गई। इसके बाद 48 दीपों द्वारा श्री भक्तामर पाठ की संगीतमय आराधना की गई। महोत्सव के शुभारंभ में मुकेशकुमार जैन विटुमेन आगरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दीप प्रज्वलन गुरुभक्त परिवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य निर्मल जैन सेठी लखनऊ एवं राजकुमार खरोआ को एवं प्रथम लाडू अर्पित करने का सौभाग्य राजकुमार जैन बरैया मुरेना को प्राप्त हुआ। ज्ञानतीर्थ के शिखर पर विराजमान मूलनायक भगवान आदिनाथ का स्वर्ण कलशों द्वारा महामस्तकाभिषेक किया गया। प्रथम कलश से जलाभिषेक करने का सौभाग्य श्री जय प्रकाश जैन मथुरा को प्राप्त हुआ।
जैन भजनों पर झूमे लोग
महोत्सव के सभी धार्मिक अनुष्ठानों की क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य महेंद्र कुमार शास्त्री मुरैना ने सम्पन्न कराईं। अनिता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी के निर्देशन में सभी कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुए। कार्यक्रम के संयोजक महेश चंद जैन खनेता वाले व राजकुमार जैन बरैया का विशेष सहयोग रहा। भजन गायक एवं संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी ने अपनी स्वर लहरी से जैन भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव के समापन पर संजय जैन बीड़ी वाले मेरठ द्वारा सामूहिक वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी ने एवं आभार प्रदर्शन योगेश जैन खतौली वालों ने किया।
ये रहे मौजूद
निर्वाण महोत्सव में योगेश जैन खतौली वाले, निर्मल सेठी लखनऊ, सतीश जैन प्रीति होजरी, जी डी जैन दिल्ली, जय प्रकाश जैन मथुरा, मुकेश जैन विटुमेन आगरा विजय जैन गहना ज्वेलर्स, नीलेश जैन, वीरेंद्र जैन, सोनू जैन, एडवोकेट दिनेश जैन सहित ग्वालियर, बानमोर, जोरा, मथुरा, दिल्ली, आगरा, धौलपुर, अंबाह के सधर्मी बंधु सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।













Add Comment