स्थानीय लोहारिया तालाब के मध्य सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा द्वारा चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर जी महाराज की प्रेरणा भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष स्थली जल मन्दिर पावापुरी की प्रतिकृति के निर्माण कार्य के प्रारंभ के लिए शिला पूजन तथा शिला स्थापना समारोह सम्पन्न हुआ। पढ़िए विनोद पगारिया की रिपोर्ट…
सागवाड़ा। स्थानीय लोहारिया तालाब के मध्य सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा द्वारा चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर जी महाराज की प्रेरणा भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष स्थली जल मन्दिर पावापुरी की प्रतिकृति के निर्माण कार्य के प्रारंभ के लिए शिला पूजन तथा शिला स्थापना समारोह शनिवार प्रातः प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मार्गदर्शन में समाजजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
पावापुरी मन्दिर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गांधी ने बताया कि इस अवसर पर शनिवार प्रातः प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया द्वारा मंगलाष्टक, भूमि शुद्धि, दस दिग्पाल पूजा, चार द्वारपाल पूजा के साथ भूमि पूंजन विधि के साथ शिला स्थापना विधि सम्पन्न कराई गई।
इस अवसर पर सेठ महेश नोगामिया, ट्रस्टी संतोष खोड़निया, आश्विन बोबडा, राजेन्द्र पंचोरी, रिनेश कोठारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष पवन कुमार गोवाडिया, जैन बोर्डिंग निर्माण कमेटी अध्यक्ष कीर्ति भाई शाह, प्राशु शाह, पावापुरी कमेटी कोषाध्यक्ष दीपक शाह, महेन्द्र शाह, नरेन्द्र सेठ, शशिकान्त बोबडा, प्रेरणा शाह, दीपिका शाह, पूजा पगारिया, सूची शाह, सुरभि गांधी, सुनील गोवाडिया सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।













Add Comment