जैन मन्दिर अपर बाजार रांची में जोखीराम सरावगी परिवार के रांची आगमन के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिगम्बर जैन समाज के द्वारा सामाजिक अभिनंदन किया गया। सरावगी परिवार ने 103 वर्ष पहले मंदिर का निर्माण करवाकर समाज को सुपुर्द किया था । पढ़िए राकेश काशलीवाल की रिपोर्ट ।
रांची । जैन मन्दिर अपर बाजार रांची में जोखीराम सरावगी परिवार के रांची आगमन के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिगम्बर जैन समाज के द्वारा सामाजिक अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो राँची दिगम्बर मन्दिर, अपर बाज़ार 103 वर्ष पूर्व सरावगी परिवार पूर्वजों के द्वारा निर्माण कराकर श्री दिगम्बर जैन समाज को सुपुर्द किया गया था, यही नहीं राँची रामगढ़ बुण्डू बंगाल मे ओडिशा और मद्रास में भी इनके परिवार द्वारा जैन मन्दिर का निर्माण किया गया है । इस अवसर पर मन्दिर को लाइट से सजाया गया और आज प्रातः सरावगी परिवार के द्वारा मन्दिर में विशेष अभिषेक एवं शांतिधारा की गई उनके परिवारजनों को दि० जैन समाज के द्वारा सम्मानित किया गया ।

ये रहे मौजूद
समाज के अध्यक्ष की नरेन्द्र गँगवाल, मंत्री पंकज पांड्या , प्रमोद झांझरी,अजीत काला, अरूण अजमेरा, धर्मेन्द्र बाकलीवाल,संजय छाबड़ा, सुभाष विनायक्या,पदम गोधा एवम् समाज की महिलाओं के अलावा सरावगी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे ।













Add Comment