समाचार

श्री खंडगिरी सिद्ध क्षेत्र को बचाने के लिए छिड़ी मुहिम : दिगंबर जैन समाज ने लगाया श्वेतांबर जैन समाज पर अतिक्रमण का आरोप        


सकल जैन समाज का कहना है कि अन्य कई जैन तीर्थ स्थानों के साथ-साथ अब खंडागीरी सिद्ध क्षेत्र( भुवनेश्वर, ओडिशा) भी दिगंबर जैन समाज के हाथ से चला जायेगा। दोनों पहाड़ों के ऊपर तो अन्य संप्रदाय का अतिक्रमण है ही, अब नीचे मंदिरजी में भी, श्री बंगाल बिहार ओडिशा सिद्ध क्षेत्र कमेटी, आगामी पंच कल्याणक में भोजनालय की व्यवस्था के लिए श्वेतांबर परिवार को पुण्यार्जक बनाया गया है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


कटक। सकल जैन समाज का कहना है कि अन्य कई जैन तीर्थ स्थानों के साथ-साथ अब खंडागीरी सिद्ध क्षेत्र( भुवनेश्वर, ओडिशा) भी दिगंबर जैन समाज के हाथ से चला जायेगा। दोनों पहाड़ों के ऊपर तो अन्य संप्रदाय का अतिक्रमण है ही, अब नीचे मंदिरजी में भी, श्री बंगाल बिहार ओडिशा सिद्ध क्षेत्र कमेटी, आगामी पंच कल्याणक में भोजनालय की व्यवस्था के लिए श्वेतांबर परिवार को पुण्यार्जक बनाया गया है। पत्रिका एवं टीवी पर भी उनका नाम ऐसे लिखाया गया है कि सारी व्यवस्थाएं उन्हीं के द्वारा की जा रही है।

ऐसा भारत वर्ष में पहले भी हो चुका हैं कि एक छोटी सी जगह बना कर ये लोग हमारे साथ जुडते हैं बाद में अपना हक जमा लेते हैं। आज तक क्षेत्र की हर व्यवस्थाओं में कटक और ओडिशा के दिगंबर जैन समाज ने कमेटी का साथ दिया है, वरना कटक समाज के योगदान और समर्पण के कारण ही क्षेत्र दिगंबर जैन समाज के पास बचा हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से ये साजिश चल रही है और समाज ने यह बात कोलकाता मे कमिटी के पदाधिकारियों के समक्ष रखी है लेकिन उनके पास इसका कुछ जवाब नहीं है।

उठ खड़े हुए हैं ये सवाल

-क्या दिगंबर जैन समाज सक्षम नहीं हैं या समाज ने ये मन बना लिया है कि क्षेत्र दूसरे समाज को सौंप दिया जाए।

-क्या क्षेत्र की मर्यादा और भविष्य की किसी को चिंता हैं।

-कमेटी के कुछ लोग सत्ता के नशे में किसी को भी नहीं मानते।

-हमारा सभी गुरुजनों और श्रावकों से अनुरोध है कि इस पर ध्यान दें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page