दिगंबर जैन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, स्कीम नं 78 के समाज पदाधिकारियों ने परमपूज्य आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री मार्दव सागर जी महाराज को आष्टा, जिला सीहोर में श्रीफल भेंट किया और मुनि श्री से मंदिर के लघु पंचकल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….
इंदौर। नगर के दिगंबर जैन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, स्कीम नं 78 के समाज पदाधिकारियों ने परमपूज्य आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री मार्दव सागर जी महाराज को आष्टा, जिला सीहोर में श्रीफल भेंट किया और मुनि श्री से मंदिर के लघु पंचकल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री ने बताया कि पंचकल्याणक के लिए आगामी तीन फरवरी से आठ फरवरी का शुभ मुहूर्त है। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर परअनिल सलैया, सुनील, प्रकाश चंद काला, जैनेन्द्र जैन, संजय जैन अहिंसा और समाज जन उपस्थित थे। वापसी में पुष्पगिरी तीर्थ में प्रभु वंदना की और वहां विराजमान मुनि श्री प्रभाव सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।













Add Comment