राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों ने विधान के चौथे दिन का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद 32 अर्घ्य चढ़ाए गए। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों ने विधान के चौथे दिन सभी इंद्र- इंद्राणियों ने श्रीजी की संगीतमय पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी इंद्र- इंद्राणियों ने विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री एवं प्रतिष्ठाचार्य वीरेंद्र कुमार जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मंडप पर सिद्धों के गुणों का गुणगान कर 32 अर्घ्य बड़े ही भक्ति भाव के साथ समर्पित किए। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर जैन भजनों पर सुंदर नृत्य किया। विधान के दौरान गुरुमां ने प्रवचन भी दिए। विधान के समापन पर सांय:काल में भक्तों ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की। रात 8.30 बजे नाट्यकार बाहुबली एंड पार्टी ललितपुर के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में रोहित जैन अतिशय जैन, प्रिंस जैन, अतुल जैन, योगेश जैन, पवन कुमार जैन, लोकचंद जैन, दीपचंद जैन, सतीश चंद जैन, संजय कुमार जैन, ताराचंद जैन सहित समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।














Add Comment