इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, पीथमपुर रोड स्थित शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज का पूज्य वर्षायोग 2026 आयोजित होगा। 2 अगस्त को कलश स्थापना होगी। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा संजय जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर। धर्म, साधना और आत्मचिंतन का पावन अवसर पूज्य वर्षायोग 2026 इस वर्ष इंदौर के इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, पीथमपुर रोड, गेंदालाल बम परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यहां अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज का चातुर्मास भक्ति भाव से संपन्न होगा

इस वर्षायोग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आयोजन स्थल शहर के शोर-शराबे से दूर, प्रकृति की गोद में बसे शांत, हरित एवं आध्यात्मिक वातावरण में स्थित है। खुले प्राकृतिक परिवेश में श्रद्धालु ध्यान, स्वाध्याय और आत्मचिंतन का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
2 अगस्त को होगी कलश स्थापना
वर्षायोग के अंतर्गत रविवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से कलश स्थापना का आयोजन होगा। वहीं 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
आध्यात्मिक साधना का बनेगा केंद्र
पूरे वर्षायोग के दौरान स्वाध्याय, ध्यान एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह स्थल साधकों और श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का विशेष केंद्र बनेगा।
आयोजक एवं सहयोग
इस आयोजन के आयोजक एवं निवेदक कांतिलाल बम, डॉ. अक्षय ऋचा बम, अभिनंदन बम, समृद्धि बम परिवार, पूनम पराग बाफना, लक्ष्य अनन्त बाफना एवं आरोहण परिवार, पूज्य वर्षायोग 2026 समिति हैं। सहयोग श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर समाज, इंदौर द्वारा किया जा रहा है।













Add Comment