समाचार

श्री सिद्धचक्र विधान का आयोजन : तीसरे दिन चढ़ाए श्रीजी के समक्ष सोलह अर्घ्य


शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 20 नवंबर से गणिनी आर्यिकाश्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टाह्निका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के तीसरे दिन सौभाग्यशाली भक्तों ने बड़े भक्ति भाव से संगीतमय श्रीजी की पूजा अर्चना की और भक्ति रस में लीन नजर आए। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….


 

आगरा। शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 20 नवंबर से गणिनी आर्यिकाश्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टाह्निका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के तीसरे दिन सौभाग्यशाली भक्तों ने बड़े भक्ति भाव से संगीतमय श्रीजी की पूजा अर्चना की और भक्ति रस में लीन नजर आए। इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री एवं प्रतिष्ठाचार्य वीरेंद्र कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मंडप पर सिद्धों के गुणों का गुणगान कर सोलह अर्घ्य समर्पित किए। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर जैन भजनों पर सुंदर नृत्य किया। शाम को सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की और सभी भक्त बहुत ही प्रफुल्लित नजर आए। रात:8:30 बजे नाट्यकार बाहुबली एंड पार्टी ललितपुर के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधान में रोहित जैन, अतिशय जैन, प्रिंस जैन, अतुल जैन, योगेश जैन, पवन कुमार जैन, लोकचंद जैन, दीपचंद जैन, सतीश चंद जैन, संजय कुमार जैन, ताराचंद जैन, विशाल जैन बंटी, सचिन जैन सहित समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page