समाचार

अमित शाह के बयान पर दिनेश खोड़निया की सफाई : अशोक गहलोत ने कभी नहीं लगाया महावीर जयंती पर प्रतिबंध


18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष और एआईसीसी के सदस्य दिनेश खोड़निया ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह सरासर झूठ बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाया था। पढ़िए तुष्टि जैन की यह विशेष रिपोर्ट…


सागवाड़ा। 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष और एआईसीसी के सदस्य दिनेश खोड़निया ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह सरासर झूठ बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाया था। खोड़निया ने कहा कि आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा हो। अमित शाह ने राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि राजस्थान में अशोक गहलोत में महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा दिया था।

कोरोना काल में ही मनी थी घरों में

खोड़निया ने कहा कि वर्ष 2022 में महावीर जयंती 14 अप्रैल को आई थी और  कन्हैयालाल की हत्या 28 जून को हुई थी तो कैसे महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा। वर्ष 2020 और 2021 को महावीर जयंती पर कोरोना काल होने से समाज में ही नहीं अपने अपने मंदिरों कोरोना गाइडलाइन के अंतर्गत मनाई गई थी।
गौरतलब है कि खोड़निया कांग्रेस राज में मेला प्राधिकारण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी और प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में भी कांग्रेस में लंबे समय से काम करते रहे हैं। महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाने की बात अनेक  प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित होने के बाद ही समाज को पता चला।

ओछी राजनीति

समाज ने इस बात को गंदी राजनीति का एक उदाहरण कहा है। राजस्थान जैन महासभा के महामंत्री मनीष बैद ने भी कहा कि अब तक कभी भी महावीर जयंती में किसी ने भी प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस प्रकार अनेक जैन संगठनों ने इस बारे में बात कही। सभी में एक स्वर में कहा कि राजस्थान में इस प्रकार से कभी महावीर जयंती पर प्रतिबंध नहीं लगा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
13
+1
2
+1
1
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page