न धर्म समाज के आराध्य वर्तमान शासन नायक अंतिम तीर्थंकर का 2250 निर्वाण महामहोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम की श्रृंखला का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 26 नवंबर को नई दिल्ली में होगा। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ।
नई दिल्ली। जैन धर्म समाज के आराध्य वर्तमान शासन नायक अंतिम तीर्थंकर वर्तमान अवसर्पिणी काल के भगवान वीर, अतिवीर, वर्धमान, अहिंसा, अपरिग्रह, सत्य, जियो और जीने दो, त्याग, संयम, प्रेम, करुणा, शील, सदाचार और ब्रह्मचर्य के प्रणेता सन्मति श्री 1008 महावीर स्वामी जी का विगत 50 वर्ष पूर्व समग्र जैन समाज ने 2500वां निर्वाण महोत्सव मनाया था। जिसमें जिन शासन व जैन धर्म की बहुत प्रभावना हुई थी और एकता का शंखनाद हुआ था। उसी भाव से प्रेरित 50 वर्ष बाद 2550वां निर्वाण महामहोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद
प.पू. मुनिकुंजर आचार्य श्री आदिसागरजी महाराज (अंकलीकर) के पट्टाधीश आचार्य श्री महावीरकीर्तिजी महाराज के पट्टाधीश तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागरजी महाराज के पट्टाधीश, वर्तमान के वर्धमान, चर्याचक्रवर्ती, राष्ट्रसंत, राष्ट्र गौरव आचार्यश्री सुनीलसागरजी महामुनिराज के पावन मंगल सानिध्य व निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि हमारे आराध्य शासन नायक
चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण महोत्सव आ रहा है, जिसमें संपूर्ण विश्व के सभी प्रांतों में निवासरत श्रावक-श्राविकाओं की अत्यंत आवश्यक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक ,शैक्षणिक, स्वास्थ्य लाभ, मानव हितार्थ कार्य, एकता संगठन व धरोहर संरक्षण हेतु वर्ष भर चलने वाले आयोजन होंगे। इनका भव्य उद्घाटन समारोह दिल्ली के इन्दिरा गांधी इन्डोर स्टेडियम में आगामी 26 नवम्बर को प्रातः 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा।













Add Comment