जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पठर्रा डबरा से लगभग 9 किलोमीटर दूरी पर निर्धन गरीब छात्र एवं छात्राओं को जरूरतमंद स्टेशनरी पाठ्य सामग्री कॉपी, पैन,पेंसिल, रबड़, कटर, बिस्किट, का वितरण किया गया एवं बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डबरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पठर्रा डबरा से लगभग 9 किलोमीटर दूरी पर निर्धन गरीब छात्र एवं छात्राओं को जरूरतमंद स्टेशनरी पाठ्य सामग्री कॉपी, पैन,पेंसिल, रबड़, कटर, बिस्किट, का वितरण किया गया एवं बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर योग के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई।

बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया एवं स्कूल में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल में साफ- सफाई व्यवस्था, टेबल कुर्सी व्यवस्था, सही तरीके से है। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के क्षेत्रीय चेयरमैन वीर रितेश जैन रजियार वाले, अध्यक्ष राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, उपाध्यक्ष वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, उपाध्यक्ष वीर महेंद्र जैन पैथोलॉजी, सलाहकार समिति मनीष जैन बंटी लूशन वाले, सहमंत्री वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन, वीर अखिलेश जैन रानू, वीर राजेंद्र जैन महाकाल इंटरप्राइजेज, शिक्षक नंदकिशोर शर्मा जी, एवं अन्य शिक्षकों द्वारा जैन मिलन स्वतंत्र के सदस्यों का सम्मान किया गया।
मुनि 108 श्री विशवसामय सागर जी महाराज की आहार चर्या विनोद कुमार, शुभम कुमार, जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सदस्य वीर आशीष कुमार, कपिल कुमार गोहद वाले परिवार के घर पर हुई। जैन मिलन स्वतन्त्र डबरा के आहार-विहार मंत्री वीर राजेंद्र जैन महाकाल इंटरप्राइजेज, सहमंत्री वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन के जन्मदिन पर आज मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज के आशीर्वाद से दोनों सदस्यों का सम्मान मोमेंटो समान पट्टिका एवं चंदन लगाकर किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिलाओं एवं बच्चों को कई पुरस्कार वितरण किए।













Add Comment