समाचार

जैन समाज अपना पूरा व्यापार बंद रखेगा : निकाली जाएगी मौन रैली 


मुनिराज काम कुमार नंदी की अकल्पनीय निर्मम हत्या से संत समाज आक्रोशित है। गुरुवार को आगरा सहित पूरे देश का जैन समाज अपना कारोबार पूरी तरह से बंद रखेगा। न तो की दुकान खुलेगी और न ही कोई प्रतिष्ठान। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मुनिराज काम कुमार नंदी की अकल्पनीय निर्मम हत्या से संत समाज आक्रोशित है। गुरुवार को आगरा सहित पूरे देश का जैन समाज अपना कारोबार पूरी तरह से बंद रखेगा। न तो की दुकान खुलेगी और न ही कोई प्रतिष्ठान। आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या, हत्या के विरोध में निर्यापक श्रमण जगत मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर महाराज के आदेश पर आगरा में एक मौन रैली निकाली जाएगी। यह रैली आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज से लेकर डीएम ऑफिस तक जाएगी। मुनिराज ने आह्वान किया कि सभी लोग इस मौन रैली में भाग लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page