समाचार

बेलनगंज में हुआ नि:शुल्क परमार्थिक परामर्श सेवा चिकित्सालय का शुभारंभ : कुशल डॉक्टर्स देंगे निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श


सामाजिक संस्था श्री आदिवीर वात्सल्य संस्थान बेलनगंज के तत्वावधान में आगरा स्थित बेलनगंज के 6/109 में परमार्थिक परामर्श सेवा नि:शुल्क चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। सामाजिक संस्था श्री आदिवीर वात्सल्य संस्थान बेलनगंज के तत्वावधान में आगरा स्थित बेलनगंज के 6/109 में परमार्थिक परामर्श सेवा नि:शुल्क चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्य केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने श्री आदिवीर वात्सल्य संस्थान बेलनगंज के मुख्य संयोजक गोपीचंद जैन एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही चिकित्सा के क्षेत्र में अनेकों योजनाओं के विषय में बताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। नवीन परमार्थिक परामर्श सेवा चिकित्सालय उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद संस्थान के अध्यक्ष डॉ आर एस पारीक ने कहा कि इस चिकित्सालय में मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श कुशल डॉक्टर्स के द्वारा दिया जाएगा।

इस अवसर पर अंशिका जैन टोंचो एवं आकांक्षा जैन द्वारा सभी अतिथियों का राजस्थानी पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजसेविका सरिता जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता तथा कार्यक्रम में उपस्थित कई चिकित्सक व समाजसेवियों को कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ने आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संयोजक गोपी चंद जैन, डॉ.जितेंद्र कुमार जैन, पार्षद राकेश जैन, पूर्व पार्षद दीपक खरे, निर्मल जैन मौठया,विभू बैनाड़ा, कमल जैन, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, अशोक बैनाड़ा, प्रियांशु जैन, मुकेश कुशवाह, शशिकांत जैन, सदीप पाटनी, वीरेंद्र जैन शास्त्री, सुनील जैन सीए मीडिया प्रभारी शुभम जैन, डॉ अरविंद कुमार जैन, पवन जैन टूंडला, अनिल जैन भैया, संजय कुमार जैन, अंकित कासलीवाल, शशि बैनाड़ा, शोभना लुहाडिया, शशि पाटनी, सरिता काला, सुरभि पाटनी समस्त संस्थान के पदाधिकारिया एव आगरा सकल जैन समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page