समाचार

सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना : जन-जन सौभाग्य जगाएं और जैन रामायण सुनने आएं


श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के परम् प्रिय शिष्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के परम् प्रिय शिष्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण हुआ। इसके बाद मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज ने अपनी मंगलमय वाणी से कहा कि सिद्ध पुरुष श्री राम कथा में जब आज समवशरण लगा और उस समवशरण में जब राजा श्रेणिक ने शासन नायक भगवान महावीर स्वामी से जिज्ञासा की तो मानों ऐसा लग रहा था जैसे धर्म नगरी छीपीटोला आगरा में समवशरण लगा हो ये ऐतिहासिक कथा एक इतिहास बनाएगी जन-जन को सिद्ध पुरुष श्री राम तक पहुंचाएगी अभी भी अगर आप सुन नही पा रहे है तो सौभाग्य जगाएं और जैन रामायण सुनने आएं।

इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, चक्रेश जैन प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, आशु जैन (बाबा), राहुल जैन, निखिल जैन ,मोनू नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम जैन भवन, छीपीटोला में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page