समाचार

कर्नाटक में जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या का मामला : सकल जैन समाज आगरा ने जिला अधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन


विगत दिनों कर्नाटक के बेलगाम स्थित चिकोड़ी जिले में नन्दपर्वत पर गणधराचार्य श्री कुन्थसागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की निर्ममता हत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज आगरा के नेतृत्व में आगरा जिला अधिकारी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। विगत दिनों कर्नाटक के बेलगाम स्थित चिकोड़ी जिले में नन्दपर्वत पर गणधराचार्य श्री कुन्थसागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की निर्ममता हत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज आगरा के नेतृत्व में आगरा जिला अधिकारी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जैन आचार्य के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

उनकी मांग दिगम्बर जैन मुनियों की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों की सरकारें उचित कदम उठाने की भी है। इस घटना से संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है. ज्ञापन देने वालों में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, सतीशचंद जैन, विमल जैन, राकेश जैन बजाज, पवन जैन, संजय जैन, राजीव पोद्दार, मनोज जैन बल्लोभाई, सुबोध पाटनी, दीपक जैन मसाले वाले, शुभम जैन, दीपक जैन छीपीटोला, प्रवीन जैन नेताजी,‌ रविन्द्र जैन, प्रमोद जैन, नरेंद्र कुमार जैन, सुषमा जैन समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page