समाचार

कमाने का आनंद बहुत कम है: लुटने का दर्द ज्यादा हो रहा – मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज


दुनिया में हर व्यक्ति के मन में 24 घंटे अमंगल का भाव हो रहा है। कमाने का आनंद बहुत कम है लुटने का दर्द ज्यादा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बैर भाव दूर-भगवान ने दुनिया के सभी के कल्याण की भावना की वह भी पूरी नहीं हो सकी, संसार सुखी हो जाए, कोई घबराए नहीं। भगवान आदिनाथ ने संसार को सुखी होने की भावना चाही। दुनिया में हर व्यक्ति के मन में 24 घंटे अमंगल का भाव हो रहा है। कमाने का आनंद बहुत कम है लुटने का दर्द ज्यादा है।

हर व्यक्ति चोरों से डर रहा है

सास बहु से डर रही हैं। सास को डर लग रहा है। दान गुप्त-दान कभी गुप्त नहीं होता है। उजागर करो कि ढिंढोरा पीटो, गृहस्थ प्रभाव‌ना कर सकता है छोटी सी धर्म की क्रिया को बढ़ा-चढ़ाकर करे। एक कलश करने की कीमत 11करोड़ में करे। प्रतिक्षण परिवर्तन हो रहा हैं जो कुछ दुनिया ये है वह दुनिया में करते आए ,कर रहे हैं करते रहेंगें। जो कुछ दुनिया में हैं वह होगा जो नहीं है वह कभी नहीं होगा। धर्मसभा का शुभारंभ स्पर्श जैन ने मंगलाचरण के साथ किया। श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति आगरा दिगंबर जैन परिषद व श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति की ओर एवं बाहर से पधारे भक्तों ने भी मुनिश्री के समक्ष श्रीफल भेंट किया गया। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, निर्मल जैन मौठया, जगदीश प्रसाद जैन, नीरज जैन जिनवाणी, पंकज जैन सीटीवी, पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा, राकेश सेठी, नरेश जैन, अनिल जैन, अनिल रईस, राकेश जैन बजाज, शैलेंद्र जैन, अंकेश जैन मीडिया प्रभारी आशीष जैन, शुभम जैन समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page