समाचार

अपरहण के बाद दिगम्बर जैन आचार्य श्री की निर्ममता के साथ हत्या : जैन समाज में रोष


दिगम्बर जैन संत श्री कामकुमार नंदी मुनि महाराज की कर्नाटक के हीरा हीरेखोड़ी गांव में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे इंदौर जैन समाज में भारी रोष है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। अपरहण के बाद दिगम्बर जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की निर्ममता के साथ हत्या से पूरे पूरे विश्व का जैन समाज स्तब्ध है। बीते 08 जुलाई को आचार्य श्री का अपहरण कर घटना को अंजाम दिया गया। ऐसा कोई नहीं सोच सकता कि आचार्य श्री के साथ ऐसा भी हो सकता है। 15 साल से एक ही स्थान पर विराजित आचार्य की कोई इतनी निर्मम हत्या कर सकता है? पुलिस ने दो संदिग्ध को पकड़ भी लिया, इस हत्या के प्रकरण ने पूरे विश्व के जैन समाज को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना से जैन समाज को झिंझोड़ कर रख दिया है।

जैन संस्कृति पर हमला

15 वर्ष से चिकोड़ी जिले में नंद पर्वत पर प्रवास कर रहे गणधराचार्य श्री कुंथूनाथ जी के शिष्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी का 5 जुलाई को अपहरण हो गया था। कुछ अज्ञात लोग उनका अपहरण कर उन्हें वहां से अज्ञात स्थान ले गए और उनकी निर्मम हत्या कर शरीर के टुकड़े कर दिए गए। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन द्वारा पता चली। अभी तक पुलिस उनके हाथ व पैरों को ही एक जगह से बरामद कर पाई है। दो संदिग्ध अपराधी को पुलिस ने पकड़ भी लिया है, जिनका कहना है कि हमने शरीर के टुकड़े करके इधर-उधर डाले थे।

जांच अभी जारी है। इसकी पूरी घटनाक्रम की जानकारी जिसने पूरे जैन समाज को स्तब्ध कर दिया है। जैन संतों पर विहार में और प्रवास में इस तरह की सुरक्षा को देखते हुए सरकार की जवाबदेही पर भी एक बड़ा प्रश्न चिह्न लग गया है।आज जैन समाज स्तब्ध है और जैन संतों पर यह समय और सुरक्षा के कारण बेहद गंभीर हो रहे है। जैन समाज की चल और अचल संस्कृति विरासत धरोहर पर लगातार अशोभनीय और शर्मसार हमले किए जा रहे हैं।

इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, संजीव जैन संजीवनी, राजेन्द्र सोनी, राजेश जैन दद्दू, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने भी इस घटना पर रोष जताया और केंद्र सरकार से इस हृदय विदारक घटना की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर अविलम्ब जांच करने की मांग की है अन्यथा देश भर में अहिंसक आंदोलन किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
3
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page