इंदौर(राजीव सिंघाई) । आचार्य कल्प श्री विवेक सागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिकारत्न विज्ञानमति माताजी ससंघ संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज के शुभाशीष से 39वां चातुर्मास इंदौर में कर रही हैं। रविवार को श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर उदयनगर बंगाली के धर्मस्थल में चातुर्मास कलश स्थापना समारोह बड़ी भव्यता से मनाया गया। सर्वप्रथम आचार्य भगवन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंगलाचरण हुआ। पाठशाला के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।

श्रावकों ने मंगल कलश की स्थापना कर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर सकल समाज इंदौर, राजस्थान, ललितपुर, महरौनी, मड़ावरा, टीकमगढ़, खनियाधाना, सागर, भोपाल आदि स्थानों के भक्तजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आर्यिकारत्न के समक्ष श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।













Add Comment