समाचार

पूज्य श्री के ज्ञानतीर्थ पर प्रथमागमन पर होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन : जैन संत सुधासागर के सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ में होगा महामस्तकाभिषेक


भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद भी मुनिश्री सुधासागर महाराज प्रतिदिन 20 किलोमीटर प्रतिदिन पद विहार कर रहे हैं। पूज्य श्री के ज्ञानतीर्थ पर प्रथमागमन पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। उनके सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ में महामस्तकाभिषेक होगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन संत मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का ज्ञानतीर्थ में भव्य मंगल आगमन होगा। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज का मंगल विहार झांसी से आगरा की ओर चल रहा है। भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद भी मुनिश्री प्रतिदिन 20 किलोमीटर प्रतिदिन पद विहार कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूज्य मुनिश्री का 2023 का पावन वर्षायोग ताज नगरी आगरा में हो सकता है।

समाज के लोग करेंगे अगवानी

पूज्य गुरुदेव श्री सुधासागर महाराज ने प्रातः 5 बजे बानमोर से आगरा की ओर विहार किया। गुरुदेव की आहारचर्या जय श्रीराम कॉलेज में सम्पन्न हुई। दोपहर पश्चात निर्यापक श्रमण, मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ज्ञानतीर्थ के लिए पद विहार करेंगे। मुरैना जैन समाज एवं ज्ञानतीर्थ परिवार बैरियर चौराहे पर पहुंचकर पूज्य मुनिराज की भव्य अगवानी करेंगे। बैरियर चौराहे से गाजे-बाजों के साथ एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा के रूप में पूज्य को ज्ञानतीर्थ ले जाया जाएगा।

ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनें

शाम को ज्ञानतीर्थ में विश्व प्रसिद्ध जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के तहत पूज्य गुरुदेव जिज्ञासुओं की शंकाओं का समाधान करेंगे। रात्रि विश्राम ज्ञानतीर्थ पर ही होगा। कल प्रातः पूज्यश्री के सान्निध्य में बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक, 08.30 बजे महाराज श्री के प्रवचन एवं आहारचर्या ज्ञानतीर्थ पर ही सम्पन्न होगी। कल दोपहर पश्चात ज्ञानतीर्थ से आगरा की ओर विहार होगा। ज्ञानतीर्थ परिवार एवं मुरैना जैन समाज ने सधर्मी बंधुओं से निवेदन किया जा है कि सपरिवार, इष्टमित्रों सहित उपस्थित होकर इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनकर पुण्यार्जन करें। उपस्थित सभी के लिए भोजनादि की समुचित व्यवस्था ज्ञानतीर्थ पर की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page