खरगोन जिले के कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के साथ संपादक, चिंतक व विचारक राजेन्द्र जैन महावीर सनावद ने शिष्टाचार भेंट की। जैन के कलेक्टर को पठनीय पुस्तकों का सेट भेंट किया। पढ़िए यह विस्तृत रिपोर्ट…
सनावद। खरगोन जिले के कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के साथ संपादक, चिंतक व विचारक राजेन्द्र जैन महावीर सनावद ने शिष्टाचार भेंट की। जैन के कलेक्टर को पठनीय पुस्तकों का सेट भेंट किया। इस अवसर पर राजेन्द्र जैन महावीर द्वारा उनके पदस्थ ग्राम वासवा में स्वच्छ वासवा, सुंदर वासवा के संकल्प की थैली भेंट कर उन्हें बच्चों के बीच चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान की जानकारी भी दी गई।

पुस्तकें की भेंट
कलेक्टर वर्मा ने स्वच्छता हेतु कार्य की सराहना करते हुए कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। पुस्तकों के सेट में उन्हें डॉ. जयकुमार जलज की पुस्तक भगवान महावीर का बुनियादी चिंतन, डॉ. निर्मल जैन की बोलते आखर, आईएएस सुरेश जैन की बड़े भैया की पाती, आलोक सेछी की अतर्मन की कविताएं, मां तुझे सलाम, मुनिश्री आदित्यसागरती और.माँ कौशल द्वारा लिखित पुस्तके भेंट कीं। उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र जैन महावीर द्वारा डिजाइन कराए गए स्वच्छता बैग का वितरण जनप्रतिनिधि विनोद जायसवाल, सरपंच बसंत पिंडारे, समाजसेवी अर्जुनसिंह गौड़, पत्रकार लालसिंह गौड़ आदि के सहयोग से समस्त बच्चों के बीच किया गया था। इस अवसर पर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीय, जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णराज राठौर आदि उपस्थित थे।













Add Comment