इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिव मुनि जी महाराज की आज्ञानुवर्तिनी एवं भीष्म पितामह गुरुदेव श्री सुमति मुनि जी महाराज एवं वाचनाचार्य श्री विशाल मुनि जी महाराज की सुशिष्याएं साध्वी श्री सिद्धायिका जी माताजी एवं साध्वी श्री हर्षायिका जी माताजी का शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में काल धर्म हो गया। जिन शासन समर्पित हमारे साधु-साध्वी जी की इस तरह की घटनाएं जब-तब देखने में आती हैं तो हृदय पीड़ा से भर जाता है।
श्रावक -श्राविका, समाज इस तरफ भी समाज की सुरक्षा के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं, इस पर भी विचार विमर्श करें और कुछ ठोस उपायों पर कार्य करें। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ, जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, अंजलि जैन, सीमा रावत, समता सोंधिया आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।













Add Comment