समाचार

कमला नगर डी ब्लॉक जैन मंदिर में हुआ भव्य गोद भराई कार्यक्रम: बधाइयां गाईं, मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं


आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में 14 जून से 21 जून के मध्य हरीपर्वत स्थित एम.डी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं मानस्तंभ प्रतिष्ठा एवं महा मस्तकभिषेक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में 14 जून से 21 जून के मध्य हरीपर्वत स्थित एम.डी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं मानस्तंभ प्रतिष्ठा एवं महा मस्तकभिषेक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव की अग्रिम श्रंखला में गुरुवार को आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक में भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने वाले सौभाग्यशाली पात्र रुपेश कुमार जैन राजा नभिराय एवं उनकी धर्मपत्नी मनोरमा जैन मारुदेवी की भव्य गोदभराई का कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम भगवान आदिनाथ के माता-पिता स्वरूपों का कमला नगर जैन मंदिर में मंगल आगमन हुआ। कमला नगर में सकल जैन समाज ने ढोल ताशों के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया। मंगल आगमन के बाद दोनों स्वरूपों ने मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की प्राचीन प्रतिमा के देव दर्शन किए।


छोटी- छोटी बालिकाओं ने दी मंगलाचरण
कार्यक्रम का शुभारंभ छोटी- छोटी बालिकाओं ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया। साथ ही माता-पिता स्वरूपों के परिवार द्वारा भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन भी किया। इस दौरान मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव में बने सभी पात्रों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इसके बाद सभी भक्तों ने राजा नभिराय एवं माता मारुदेवी की गोदभराई की मांगलिक क्रियाएं पूर्ण की। साथ ही कमला नगर महिला मंडल द्वारा माता के सोलह स्वपन एवं अन्य बधाइयां गीत भी गाए। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन प्रदीप जैन पीएनसी,राकेश जैन पर्देवाले, शिखर जैन सिघंई, अनिल जैन, अनिल रईस, नरेश जैन, निर्मल मौठया, पंकज जैन, मुकेश जैन रपरिया, पारसबाबू जैन, राकेश जैन बजाज, रामेश जैन, पीयूष जैन, अभिषेक जैन, मीडिया संयोजक शुभम जैन, समेकित जैन, शशि जैन, वंदना जैन, बीना जैन, रिया जैन, अंजलि जैन समस्त कमला नगर सकल जैन समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page