समाचार

24 जिन बिम्ब युक्त मानस्तम्भ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव : पंचकल्याणक महोत्सव समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन


आगामी 14 जून से 21 जून तक एम डी जैन इन्टर कॉलेज हरीपर्वत ग्राउन्ड पर आयोजित होने वाला श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पीर कल्याणी नसियां जी पर नवनिर्मित 24 जिन बिम्ब युक्त मानस्तम्भ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव की समिति के कार्यालय का उद्घाटन पांच जून को हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आगामी 14 जून से 21 जून तक एम डी जैन इन्टर कॉलेज हरीपर्वत ग्राउन्ड पर आयोजित होने वाला श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पीर कल्याणी नसियां जी पर नवनिर्मित 24 जिन बिम्ब युक्त मानस्तम्भ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव की समिति के कार्यालय का उद्घाटन पांच जून को हुआ।

 

उद्घाटन श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामंत्री जितेन्द्र कुमार जैन व अर्थमंत्री पुष्पेन्द्र जैन व आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन के द्वारा दीपप्रज्वलन व मंगल कलश स्थापना के साथ बाल ब्र. राकेश पंडित जी के द्रारा मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र जैन ने सभी को आयोजन को ऊंचाइयो पर पहुंचाने हेतु तन, मन, धन से लगने का आह्वान किया। इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दा समेत स्वागताध्यक्ष निर्मल जैन मोठ्या, परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप जैन, पंकज जैन, विमल जैन, मनीश जैन ठेकेदार, अनिल जैन रईस, अनिल एफसीआइ, पंकज जैन, नरेश जैन, शैलेन्द्र जैन, राकेश जैन बजाज, अक्षय जैन, अविनाश जैन, सतीश जैन, प्रमेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन, सुभाष जैन, मनोज जैन बल्ले, रवि जैन, अनिल बजाज, समकित जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, सह मीडिया प्रभारी शुभम जैन, सतेन्द्र जैन, रमेश जैन राशन, पीके जैन आरसीएम, कान्ता जैन, वन्दना जैन, ऊषा मारसन्स आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page