जीवदया प्रेमी जीवनलाल चाय वाले शनिवार को मुम्बई में सम्मानित होंगे। जीवनलाल जैन एक मध्यम परिवार से होते हुए भी हमेशा जीव दया के प्रति समर्पित होकर रोजाना सुबह जरूरतमंदों को निशुल्क चाय वितरित करते हैं। अपनी कमाई का एक तिहाई हिस्सा वे जनसेवा में खर्च करते हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
नागदा। जीवदया प्रेमी जीवनलाल चाय वाले शनिवार को मुम्बई में सम्मानित होंगे। जीवनलाल जैन एक मध्यम परिवार से होते हुए भी हमेशा जीव दया के प्रति समर्पित होकर रोजाना सुबह जरूरतमंदों को निशुल्क चाय वितरित करते हैं। अपनी कमाई का एक तिहाई हिस्सा वे जनसेवा में खर्च करते हैं। जीवन लाल को पूर्व में भी कोरोना काल से शुरू किए हुए सेवा कार्य के लिए इंदौर व अन्य शहरों में एनिमल लवर्स अवॉर्ड्स, जैन रत्न व मालवा जीवदया रत्न अवॉर्ड्स से अलंकृत किया जा चुका है।
मुम्बई में मुम्बई राजस्थान पाक्षिक पत्रिका के संपादक ललित शक्ति, मुम्बई द्वारा आमंत्रण प जीवनलाल नागदा से मुंबई पहुंचेंगे। यहां मुंबई राजस्थान पाक्षिक पत्रिका की संपादकीय टीम द्वारा सम्मानित होंगे। ये वही जीवन जैन है जो करोना काल से ही गरीब, बेसहारा बेघर लोगों को रोजाना निशुल्क चाय पिलाते हैं। नागदा के जीवदया प्रेमी जीवन जैन चाय वाले कई जगह सम्मानित होने के बाद अब मुम्बई महाराष्ट्र में सम्मानित होकर नागदा का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस अवसर पर पत्रकार निलेश मेहता, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, राकेश यादव, सुनील उपाध्याय, दीपक जैन, राजेश जैन, नंदकिशोर पोरवाल आदि सहयोगियों ने उन्हें बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।













Add Comment