समाचार

शिक्षण शिविर का हुआ समापन : बच्चों को दिए गए स्मृति चिह्न एवं उपहार


शुभकामना परिवार राजुल द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शिक्षण शिविर का समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। शुभकामना महिला परिवार शाखा राजुल मुरार द्वारा 11 मई 2023 से 25 मई तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरार/ग्वालियर। शुभकामना परिवार राजुल द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शिक्षण शिविर का समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। शुभकामना महिला परिवार शाखा राजुल मुरार द्वारा 11 मई 2023 से 25 मई तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद से आयोजित शिविर में बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा प्रदान की गई। समापन समारोह में पूज्य 105 विश्वेहश्री माताजी एवं क्षुल्लक महाराज जी का परम सानिध्य प्राप्त हुआ।

सर्वप्रथम संस्था के सभी सदस्यों ने आर्यिका माताजी जी को श्रीफल भेंट किया। भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी के चित्र का अनावरण मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष महावीरप्रसाद जैन एवं डॉ. कुसुम जैन ने किया। दीप प्रज्वलन दिनेशचंद्र उपेंद्रकुमार विकास कुमार जैन (ऐसा वाले) नायक परिवार द्वारा किया गया।

पूज्य माता जी को पूनम धर्मेंद्र कुमार जैन (नमकीन वाले) के द्वारा शास्त्र भेंट किया गया। माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य संस्था के सभी सदस्यों को प्राप्त हुआ। समारोह के शुभारम्भ में कु.श्रुति जैन पुत्री महेंद्र कुमार जैन (दुहिया वाले) के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

किया स्वागत-वंदन

अध्यक्ष प्रीति जैन, मंत्री शशि जैन, सुधा जैन, निर्मला जैन, गीता जैन, पूजा जैन, ज्योति जैन, प्रीति जैन, रीना जैन, प्रिया जैन ने संस्था की ओर से सम्माननीय अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत वंदन किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए । उसके पश्चात सभी बच्चों को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार वितरण किया गया। सभी प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें साहू सर, रजनी जैन, पूनम जैन, अंशु जैन, कुमारी आशिया जैन, डॉ. कुसुम जैन को माला एवं दुपट्टा पहना कर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page