चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य पूज्य मुनि श्रुत सवेंगी श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री अप्रमित सागर जी व पूज्य मुनि श्री सहज सागर जी का पुण्य मिलन ओजस्वी वक्ता मुनि श्री 108 प्रणुत सागर जी महाराज, मुनि श्री यत्न सागर जी महाराज ससंघ से अंजनी नगर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में होने जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य पूज्य मुनि श्रुत सवेंगी श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री अप्रमित सागर जी व पूज्य मुनि श्री सहज सागर जी का पुण्य मिलन ओजस्वी वक्ता मुनि श्री 108 प्रणुत सागर जी महाराज, मुनि श्री यत्न सागर जी महाराज ससंघ का अंजनी नगर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में होने जा रहा है। यह महामिलन 23 मई को सुबह 8.30 बजे होगा। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के सभी पदाधिकारी, सोशल ग्रुप फेडरेशन, पुलक जन चेतना मंच , परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने समाज के सभी लोगों और महिला मंडल से इस ऐतिहासिक मिलन का साक्षी बनने का आग्रह किया है।
भव्य आगवानी होगी
मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज, मुनि श्री यत्न सागर जी ससंघ की मंगल आगवानी साधना नगर चौराहा (एयरपोर्ट मेन रोड) से अंजनी नगर मंदिर पर सुबह 08:15 पर भव्य रूप से होगी। इसके बाद मंदिर जी में मंगल मिलन होगा।













Add Comment