श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी, ग्रेटर कमला नगर में संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव सम्पन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी, ग्रेटर कमला नगर में संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल की बेला में अभिषेक एवम् शांतिधारा की गई। इस अवसर पर आचार्य श्री की प्रवचन सभा हुई और सकल जैन समाज के द्वारा श्रीफल भेंट किया गया।

आचार्य श्री के द्वारा सभी अर्घ्यों का महत्त्व समझाया गया। विधान की सभी क्रियाएं अंकुश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न की गईं। संगीत को स्वरों से शशि पाटनी ने सजाया। इस मौके पर पवन जैन चांदी वाले, सुनील जैन, सुमेर पांड्या, सुनील नसिया, भुवनेश जैन टोंग्या, सुरेश पांड्या, शशि जैन, अनिल जैन, वीना जैन, राखी जैन, सुलेखा जैन, आशा जैन, उषा जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समकित जैन सहित समस्त सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment