समाचार

आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का 53वां अवतरण दिवस : पुलक पर्व पर भगवान पारसनाथ विघ्न हरण विधान संपन्न


परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 53वें अवतरण दिवस पर पुलक मंच परिवार महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर द्वारा श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्रदुम्न शास्त्री जी के निर्देशन में विघ्न हरण पार्श्वनाथ विधान के साथ ही आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव की पूजा की गई। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


जयपुर । परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 53वें अवतरण दिवस पर पुलक मंच परिवार महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर द्वारा श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्रदुम्न शास्त्री जी के निर्देशन में विघ्न हरण पार्श्वनाथ विधान के साथ ही आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव की पूजा की गई। जिसमें संतोष कांता जी (बांसखो वाले) सौधर्म इंद्र बने।

इस विधान में राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, संरक्षक अनिल टोंग्या, अध्यक्ष मंजू सेवा वाली, महामंत्री रेखा झांझरी, महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, सीमा पाटोदी, धार्मिक मंत्री अनिता बड़जात्या, दौलत-विमला, निर्मल-उषा सेठी, गुड्डी पाटनी, राज लुहाड़िया, मंजू गंगवाल, राजकुमारी, राकेश पाटोदी, रश्मि तोतुका, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या सहित लगभग 125 सधर्मी बन्धुओं ने सहभागिता प्रदान की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page