समाचार

जैन मिलन ने वृद्धाश्रम में मनाया स्थापना दिवस: बुजुर्गों एवं बच्चों से ली स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी


भारतीय जैन मिलन का 58वां स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जैन मिलन महिला “वर्धमान” शाखा मुरैना की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मिलन की सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संस्था का 58वां स्थापना दिवस वृद्धाश्रम एवं नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाएंगे। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। भारतीय जैन मिलन का 58वां स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जैन मिलन महिला “वर्धमान” शाखा मुरैना की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मिलन की सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संस्था का 58वां स्थापना दिवस वृद्धाश्रम एवं नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाएंगे। तय कार्यक्रम कर अनुसार सभी सदस्याएं शहर के वृद्धाश्रम एवं नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुचीं और सभी को प्रातः को नाश्ता वितरित किया ।

नाश्ते में पोहा, बिस्किट, जूस, चिप्स आदि वितरित किये। जैन मिलन की सदस्याओं का अपनत्व व वात्सल्य देखकर सभी बुजुर्ग एवं बच्चे बहुत ही खुश नजर आये । उन सभी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी । सभी ने वृद्ध महिला पुरुषों से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में चर्चा की । वर्धमान शाखा की अध्यक्ष रुबी जैन सहित सभी सदस्यों ने अपना काफी समय वृद्धजनों एवं नेत्रहीन बच्चों के बीच गुजारा। सभी ने बच्चों से बात करके उनके साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस मौके पर सरिता जैन ने कहा कि शारिरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद भी बच्चों का हुनर उनके जीवन को सुखमय बनाएगा।

हम सभी को मिलकर बच्चों के हुनर को निखारने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे एवं बुजुर्गों के साथ बिताए हुए यह पल हमारे लिए हमेशा यादगार रहेंगे। हम सबको बच्चो से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने कहाँ कि हम आगे भी ऐसे ही समाज सेवा के कार्यक्रम करते रहेंगे ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जैन मिलन की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता जैन, अध्यक्षा रूबी जैन, सचिव दीपिका जैन, कोषाध्यक्ष सुप्रिया जैन, निधि जैन, दीपाली जैन, हेमा जैन, बबिता जैन, कमला जैन, रेखा जैन सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page