समाचार

नव दीक्षार्थी उर्वशी दीदी की गोद भराई रस्म: एक जून को होगी भव्य जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा 


डीमापुर की पुण्य धरा पर नव दीक्षार्थी उर्वशी दीदी परम पूज्य आर्यिका गरिमामती माताजी के कर कमलों से आर्यिका दीक्षा एक जून को ग्रहण करेंगी। पढ़िए एक रिपोर्ट…


गुवाहाटी। डीमापुर की पुण्य धरा पर नव दीक्षार्थी उर्वशी दीदी परम पूज्य आर्यिका गरिमामती माताजी के कर कमलों से आर्यिका दीक्षा एक जून को ग्रहण करेंगी। आपको बता दें डीमापुर में ससंघ विराजित दिगम्बर जैन समाज की महान‌ साध्वी गणिनी आर्यिका प्रमुख 105 श्री सुपार्श्वमती माताजी से दीक्षित आर्यिका रत्न द्वय 105 श्री गरिमामती माताजी एवं‌ 105 श्री गंभीरमती माताजी की संघस्थ बा. ब्र. उर्वशी दीदी को आर्यिका दीक्षा ग्रहण कराने की तैयारियां चल रही हैं।

अधिक संख्या में पधारें

नव दीक्षार्थी की अनुमोदन के लिए एक मई सोमवार को शाम साढ़े सात बजे फेंसी बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के एसी हॉल में गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया है। श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री बीरेन्द्र कुमार सरावगी ने समाजजनों को इस वैराग्यमयी पुण्यवर्द्धन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page