समाचार

कल्पतरु तीर्थ पंचकल्याणक में दी जाएगी जैनेश्वरी दीक्षा : अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी

इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरु तीर्थ स्थल पंचकल्याणक में एक मई को सुबह अभिषेक पश्चात नित्य पूजन हुआ। इसके बाद सुबह 08.30 बजे से मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज जी के मंगल प्रवचन हुए।

दोपहर 1.30 बजे से भगवान आदि कुमार का राज्याभिषेक, इंद्र भेंट, असि, मसि, कृषि का भगवान द्वारा ज्ञान, नीलंजना नृत्य, भगवान का वैराग्य, लोकांतिक देवों द्वारा दीक्षा अनुमोदना, मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी द्वारा दीक्षा संस्कार, पिच्छी कमंडल भेंट आदि संस्कार दिए जाएगा। गुरु वाणी पश्चात संध्या में आरती होगी। रात्रि में 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page