भगवान आदिनाथ के निर्माण भूमि श्री दिगंबर जैन अष्टापद तीर्थ बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल संत आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में खुलेंगे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के निर्माण भूमि श्री दिगंबर जैन अष्टापद तीर्थ बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल गुरुवार को सुबह आठ बजे पाठशाला संवर्धक, वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में खुलेंगे ।
अष्टापद तीर्थ के अध्यक्ष श्री आदित्य जी कासलीवाल ने बताया कि अष्टापद तीर्थ के विस्तृत जानकारी की पत्रिका का विमोचन परम पूज्य मुनिश्री विमल सागरजी महाराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर विजयनगर में आठ अप्रेल शनिवार को सुबह नौ बजे किया जाएगा
सभी ट्रस्टीगण एवं धर्म प्रेमी बंधुओं को विजय नगर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह नौ बजे आने का निमंत्रण दिया गया है।













Add Comment