समाचार

भगवान महावीर जयंती से एक दिन पूर्व निकाली प्रभात फेरी: बड़ी संख्या में समाजजनों ने लिया हिस्सा


हर वर्ष की भांति इस साल भी भगवान महावीर जन्मकल्याण के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार से शुरू दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन पुखराज पांड्या के संयोजन में स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से सुबह छह बजे से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शक्कर जैन समाज की महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने हिस्सा लिया। पढ़िेए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। हर वर्ष की भांति इस साल भी भगवान महावीर जन्मकल्याण के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार से शुरू दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन पुखराज पांड्या के संयोजन में स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से सुबह छह बजे से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शक्कर जैन समाज की महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महावीर भवन धर्मस्थल पहुंची। इस अवसर पर सुरेश कुमार बाकलीवाल व संजय गंगवाल के संयोजन में अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज गुवाहाटी सहित 8 गांव रिहाबारी, केदार रोड, पांडु ,दिसपुर आदि चैतालय के कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। जुलूस की व्यवस्था संजय द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन, श्री दिगंबर जैन महिला समिति एवं सकल जैन समाज के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

इस अवसर पर शाम छह बजे से असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की उपस्थिति में ‘एक शाम त्रिशला नंदा के नाम’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष महावीर जैन, मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी, मानिकचंद झांझरी, महावीर प्रसाद छाबरा, ओम प्रकाश सेठी, जयकुमार छाबडा , निरंजन कुमार गंगवाल, किशोर कुमार काला, अशोक कुमार छाबडा, रामचंद्र सेठी आदि के अलावा काफी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी व सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page