समाचार

शास्त्र सभा, प्रवचन, शिविर एवं समाज सेवा में मिला सम्मान : नवनीत शास्त्री सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड से सम्मानित


मानव सेवा और धार्मिक प्रभावना में अग्रणी जैन धर्म की सबसे बड़ी संस्था भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 जैन मिलन व जैन मिलन महिला थाटीपुर के आतिथ्य में क्षेत्रीय अधिवेशन- समारोह 25 से 26 मार्च को जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर में स्थित विशाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय जैन मिलन द्वारा नवनीत शास्त्री को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गयापढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। अखिल भारतवर्षीय जैन मिलन द्वारा सोनागिर अधिवेशन में नवनीत शास्त्री को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मानव सेवा और धार्मिक प्रभावना में अग्रणी जैन धर्म की सबसे बड़ी संस्था भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 जैन मिलन व जैन मिलन महिला थाटीपुर के आतिथ्य में क्षेत्रीय अधिवेशन- समारोह 25 से 26 मार्च को जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर में स्थित विशाल धर्मशाला में आयोजित किया गया।

कौन हैं नवनीत जैन शास्त्री

क्षेत्रीय अधिवेशन के पावन प्रसंग पर मृदुहृदय, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासनप्रिय, ओजस्वी वाणी, विनयशील, कुशल व्यक्तित्व के धनी व कुशल संचालक नवनीत जैन शास्त्री को सम्मानित किया गया। विगत कई वर्षों से आप शास्त्र सभा को गति प्रदान करते हुए धर्म की प्रभावना में भी अग्रसर हैं। आपने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए है, आपकी गिनती देश के प्रकाण्ड विद्वानों में की जाती है। अनेक पाठशालाओं का व संस्कार शिक्षण शिविरों का संचालन आपके माध्यम से किया जाता है, आप अनेकों सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपना योगदान प्रदान करते हैं। अभी तक आपको कई अवॉर्डों से सम्मानित किया गया है। जैसा आपका नाम वैसा ही आपका काम अर्थात् असार को छोड़ देना और सार-सार को ग्रहण करना स्वाभाविक गुण है। इसी गुण के कारण अल्पसमय व अल्पवय में भारत वासियों के हृदय में एक अलग ही पहचान बनाई है। आप के अन्दर ऐसी अनेकों प्रतिभाएं छिपी हुई हैं जो सम्पूर्ण देश व राष्ट्र में समय-समय पर अपना योगदान प्रदान करती हैं। इन सभी गुणों को देखते हुए भारतीय जैन मिलन के बालचन्द जैन, क्षेत्रीय क्रमांक-2 के क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश अतिवीर राजेश जैन (बन्टी) वीरां, अनीता जैन क्षेत्रीय मंत्री व मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवनीत जैन शास्त्री को सम्मानित किया गया। आपकी इस उपलब्धि पर सभी मित्रों एवं शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page