समाचार

विरागोदय में नवनिर्मित जिनालय के दर्शन का मिला लाभ : श्री विराग सागर जी महाराज का नैनागिरि कमेटी को मिला आशीर्वाद 


बा. ब्र.पं. जयनिशांत भैयाजी के मार्गदर्शन में श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि (नैनागिरि) की कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए राजेश रागी की विशेष रिपोर्ट…


नैनागिरि। प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र.पं. जयनिशांत भैयाजी के मार्गदर्शन में श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि (नैनागिरि) की कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिध मंडल को विरागोदय में नवनिर्मित जिनालय एवं उसमें विराजमान जिनबिम्बों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मंडल ने पूज्य गणाचार्यश्री से नैनागिरि के गिरिराज पर देशना स्थली के त्रय जिनबिम्बों की प्रतिष्ठा महोत्सव, वेदिका व मंदिर जी के निर्माण के संबंध में विनम्र प्रार्थना पूर्वक वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मंगल आशीर्वाद मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रतिमा पुण्यार्जक जयकुमार राजश्री पात्र हाउस व शाह सुखानंद ने भी श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रतिनिधि मंडल में पं.हरिश चंद्र प्राचार्य, ट्रस्ट कमेटी के संतोष कुमार बैटरी वाले, राजेश जैन ‘रागी’, अशोक जैन तथा मोतीलाल सांधेलिया कक्का तथा प्रबंध समिति के सुखानंद शाह, देवेंद्र लुहारी, वीरेन्द्र सिंघई, सचेन्द्र लोहिया, सुरेश हल्लू दाऊ, एम.एल. जैन बैंक, जयकुमार राजश्री पात्र हाउस , ऋषभ जैन, ज्ञानचन्द्र जैन ,मनीष जैन पड़ेले, राकेश जैन, चंद्रशेखर जैन सहित क्षेत्रीय समाज के कई लोग शामिल थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page