समाचार

पूजन, अभिषेक के निकला ध्वज जुलूस : शिरपुर अंतरिक्ष पार्श्वनाथ में ध्वजारोहण 

इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। मंदिर के द्वार खुलने के बाद शिरपुर के अंतरिक्ष पार्श्वनाथ मंदिर में सैकड़ों वर्षों की परंपरानुसार बुधवार सुबह आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीष से शिरपुर में विराजमान निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में ध्वजारोहण हुआ।

मंदिर में प्रातः 6.30 बजे से अभिषेक शांतिधारा, नित्य नियम पूजन पश्चात आचार्य श्री का पूजन हुआ। इसके बाद मुनि संघ के प्रवचन हुए। प्रवचन के बाद निकलंक भवन से मुनि संघ के सानिध्य में ध्वज जुलूस मंदिर तक पहुंचा और ध्वजारोहण हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page