प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की जयंती से चौबीस वे तीर्थकर महावीर भगवान के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर दो अप्रैल को नवग्रह जिनालय में जागे धर्म आस्थामय भाव का शानदार आयोजन होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की जयंती से चौबीस वे तीर्थकर महावीर भगवान के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर वेद परिवार ग्रेटर बाबा की ओर से दो अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे से रात्रि दस बजे तक नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा मंदिर परिसर में जागे धर्म आस्थामय भाव का शानदार आयोजन होगा।
भजनों की होगी विशेष संध्या
भगवान महावीर जन्मकल्याणक के दो दिन पूर्व भगवान महावीर के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़े भजनों की संध्या का शानदार आयोजन मंगलाचरण प्रतिष्ठाचार्य नितिन जी झांझरी के द्वारा एवं इन्दौर जैन समाज मे अपनी मधुर आवाज से ख्यातिप्राप्त भजन गायक पंकज जी जैन संगीतकार के साथ नितिन जी जैन, राहुल जी जैन ग्रेटर बाबा के सानिध्य मे होने जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि एक शाम तीर्थंकर महावीर के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाज जन आएं और नवग्रह में चौबीसों तीर्थंकर का आशीर्वाद प्राप्त करें।













Add Comment