समाचार

गौरझामर में विराजमान में हैं मुनि द्व : श्रीफल समर्पित कर कुण्डलपुर में ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए किया निवेदन

कुण्डलपुर (राजेश रागी बकस्वाहा/जयकुमार जलज)। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ कुण्डलपुर प्रबंध कारिणी समिति, स्थायी आमंत्रित समिति एवं परामर्श दात्री समिति के पदाधिकारी सदस्यगण सहित करीब 40 लोग गौरझामर पहुंचे। गौरझामर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महाराज ससंघ एवं निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी महाराज ससंघ के चरणों में श्रीफल समर्पित कर कुण्डलपुर सिद्धक्षेत्र में ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु निवेदन किया गया। सभी सदस्यों ने मुनि श्री से चर्चा की एवं कुण्डलपुर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी निर्यापक मुनि द्वय को दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page