समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन : विश्व शांति की हुई कामना


आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के वात्सल्य संत निलय में अष्टाहनिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन उत्साह पूर्वक हुआ। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत रिपोर्ट…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर तार की गली के वात्सल्य संत निलय मोती कटरा में सर्वांगभूषण आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 27 फरवरी से चल रहे दस दिवसीय चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हो गया। जिसमें भक्तों ने अंतिम दिन सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके उपरांत श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर विधानाचार्य आनंद प्रकाश जैन जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में नित्य नियम पूजन संपन्न कराई।

इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणी ने विश्व शांति के लिए महायज्ञ में आहुतियां देते हुए विश्व शांति की कामना कर दस दिवसीय विधान का समापन किया। इसके उपरांत श्रीजी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह श्रीजी की मंगल आरती उतारी। इस दौरान जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए। विधान को सफल बनाने में मोती कटरा जैन समाज का सहयोग रहा।

इस अवसर पर मनोज बाकलीवाल, पवन जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, कमल जैन एडवोकेट, अशोक सेठी, मुकेश जैन, मानकचंद जैन, देवांश जैन, आकाश जैन, अनुज जैन, हीरालाल जैन, हुकुम जैन, अजित जैन, शुभम जैन, प्रभा जैन, पुष्पा जैन, प्रीति जैन, प्रिंसी जैन, ममता जैन, खुशबू जैन, श्रेया जैन, अरुणा जैन, प्रिया जैन, सोनल जैन, डॉली जैन, पायल जैन एवं समस्त मोती कटरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page