श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन हवन के साथ हुआ। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट..
आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के अंतिम दिन अभिषेक-शांतिधारा मनोज जैन एवं प्रदीप जैन के द्वारा की गई। हवन क्रिया के साथ ये बहुत बड़ा विधान अनुष्ठान संपन्न हुआ। सर्व समाज के द्वारा हवन क्रिया की गई भक्तों में भारी उत्साह था।

यह विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के निर्देशन में किया गया। संगीत से स्वरों को शशि पाटनी एंड पार्टी द्वारा पिरोया गया। शाम को शालीमार युवा महिला मंडल एवं शुभकामना परिवार द्वारा भव्य भक्ति के साथ आरती के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा, रूप सोनी, विनीत जैन, मुकेश मिर्ची, दिलीप जैन, अजय जैन, वर्णित, पुलकित, मौलिक, पलक, रुचि, शालिनी, प्रभा जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवम समकित जैन मोजूद रहे।













Add Comment