आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
+1
जैन समाज की ओर से राज्यपाल से आग्रह किया गया कि भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजभवन में भी महावीर जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
कोलकाता। बीते दिनों भारतवर्ष के सकल जैन समाज की ओर से समग्र जैन समाज, भारत के पश्चिम बंगाल परामर्शदाता एवं अन्य जैन संस्थायों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन साहिल जैन ने पश्चिम बंगाल के राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया। उसी मुलाकात के दौरान राज्यपाल सी वी आनन्द बोस से सकल जैन समाज की ओर से साहिल जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जयंती इस वर्ष जैन पंचाग अनुसार 3 अप्रैल को पड़ रही है किंतु उसका अवकाश 4 अपैल को घोषित किया गया है, जिसे सकल जैन समाज की ओर से संशोधित करते हुए 3 अप्रैल को करने की मांग की गई है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजभवन में भी महावीर जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। राज्यपाल ने इस पर विचार करने की बात कही है। इस दौरान देश भर की जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं जैसे समग्र जैन समाज भारत, श्री दिगम्बर जैन महासमिति, मुर्शिदाबाद दिगम्बर जैन समाज, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा मुर्शिदाबाद, जैन धर्म संरक्षक महासंघ, दयोदय महासंघ भारत, ग्लोबल महासभा, पद्मप्रभु मानव कल्याण फाउंडेशन, अंतरराष्ट्रीय जैन संघ आदि के समर्थन पत्र महामहिम को सौंपे गए। मुलाकात के समय साहिल जैन के साथ संजय जैन, मोंटी जैन, विकास जैन एवं अंकित जैन उपस्थित थे।
You cannot copy content of this page
Add Comment