समाचार

आयोजन : 16वें मंदिर स्थापना दिवस समारोह पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन


सारांश

श्री दिगम्बर जैन सेवा समिति की ओर से 16 वें मंदिर स्थापना दिवस समारोह कई कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर मांडणा एवं मेहंदी प्रतियोगिता, महामस्तकाभिषेक सहित कई आयोजन होंगे पढ़िये कोमल सेठी की रिपोर्ट…


भीलवाड़ा।श्री दिगम्बर जैन सेवा समिति की ओर से 16 वें मंदिर स्थापना दिवस समारोह कई कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर 13 फरवरी, सोमवार को निर्वाण लड्डू चढ़ेगा। इसी दिन सुबह 07 बजे शांतिधारा – अभिषेक होगा। इसके बाद 8.15 बजे निर्वाण लड्डू चढ़ेगा। शाम को 7 बजे सुपार्श्वनाथ भगवान की महाआरती एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा।

मांडणा एवं मेहंदी प्रतियोगिता
14 फरवरी को मांडणा एवं मेहंदी प्रतियोगिता होगी। इसी दिन सुबह 7 बजे शांतिधारा अभिषेक होगा। इसके बाद त्रिशला महिला मंडल की ओर से दोपहर 12.15 बजे पारंपरिक मांडणा एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य जांच शिविर
15 फरवरी को स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। सुबह 7 बजे शांतिधारा अभिषेक होगा। इसके बाद 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक अखंड ण्मोकार पाठ होगा।

होगा महामस्तकाभिषेक
16 फरवरी को महामस्तकाभिषेक होगा। इस दिन सुबह 07 बजे शांतिधारा अभिषेक एवं 108 रिद्धि मंत्रों के साथ महामस्तकाभिषेक होगा। इसके बाद 8.30 बजे सुपार्श्वनाथ विधान एवं 11.30 बजे से हाऊसिंग बोर्ड जैन समाज का वात्सल्य भोज होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page