समाचार

प्रभु आराधना में भक्ति और साधना से मिलती शक्ति- मुनि सुधासागर: शाही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सौभाग्यशाली पात्र हुए सम्मानित

ललितपुर में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा में प्रभु आराधना में भक्ति और साधना में शक्ति द्वारा जीवन में कल्याण का मार्ग बताया उन्होने भक्ताम्मर की महिमा बताते हुए कहा जीवन में प्रभु आराधना जीवन में जहां भक्ति का संचार होता है । विस्तार से आयोजन की हर जानकारी पढ़िए हमारे सहयोगी अक्षय अलया की रिपोर्ट में


ललितपुर में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा में धर्म की महिमा बताते हुए कहा कि क्रियाओं में चमत्कार है, अभाव में आनंद है । जबकि व्यक्ति सब कुछ होने पर खुश है । जैन दर्शन कहता है रोटी खाने में सुख है लेकिन धर्म कहता है कि रोटी नहीं खाकर उपवास रखता है उसमें आनंद है । उपवास की अनुभूति धर्मात्मा कर सकता है और आनंद को पा सकता है।

पुण्यार्जक परिवारों द्वारा की गई शांतिधारा

आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री के सानिध्य में अभिषेक शान्तिधारा पुण्र्याजक परिवारों द्वारा की गई इसके उपरान्त मुनि श्री का पादप्रक्षालन हुआ। अभिनंदनोदय तीर्थ में आज मुनि सुधासागर महाराज को पडगाहन ब्र0 मीना दीदी पुष्पेन्द्र ककडारी परिवार, मुनि पूज्यसागर महाराज को पडगाहन संजय रसिया परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन वैभव जैन टिन्ना परिवार, गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन संजय जैन कुम्हैण्डी परिवार को मिला।

मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का जिज्ञासा समाधान शिविर

सायंकाल बहुचर्चित जिज्ञासा समाधान अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ जहां मुनि श्री सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रमुख पात्रों को किया सम्मानित
इसके उपरान्त दिगम्बर जैन पंचायत के संयोजन में प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र भगवान के माता पिता कल्पना राजेन्द्र जैन थनवारा सौधर्म इन्द्र सुमन-स्वतंत्र मोदी नाराहट, धनपति कुवेर अशोक जैन सुधा दैलवारा, महायज्ञ नायक रचना संजीव जैन सीए,शिरोमणि श्रावक श्रेष्ठी महेन्द्र कुमार सराफ, विधि यज्ञनायक प्रभात कुमार सराफ भरत चक्रवर्ती -रवीन्द्र अलया, वाहुवली संजीव कुमार ममता स्पोर्ट,ईशान इन्द्र विनय कुमार जैन मडावरा,सनत इन्द्र संजीव कुमार लकी, माहेन्द्र राजीव कुमार लकी, यज्ञनायक- महेन्द्र कुमार सराफ, अखिलेश गदयाना,विनय जैन जडीबूटी,आलोक जैन लागौन,राजेन्द्र सराफ,संदीप सराफ लालू,वीरेन्द्र कुमार गंगचारी, महेन्द्र कुमार पालीवाले,राजकुमार खिरिया, राजा श्रयांस राजीव अनौरा, राजा सोम डा0 अक्षय टडैया, ब्रहमेन्द्र- राजेश सिंधई धौर्रा, लान्तव इन्द्र लोकेश सराफ, शुक्र इन्द्र शुभम सराफ, प्राणत इन्द्र अभय जैन पारौल, आणत इन्द्र श्रीस सिंघई,आरण इन्द्र अभिनंदन कुम्हेैडी शतार इन्द्र पदमचंद मिठया,महामण्डलेश्वर विकास जैन सीए,अनूप जैन मामा भांजा,सुबोध जैन सुरभि,सन्मति सराफ,सतीश नजा को सम्मानित किया गया इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष इंजी अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा0 अक्षय टडैया, मोदी पंकज जैन पार्षद, धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना, नीरज जैन मुल्लन मीना इमलिया, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, जिनेन्द्र जैन डिस्को, अक्षय अलया, विजय जैन काफी, जिनेन्द्र जैन थनवारा, कोमलचंद दादा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सतीश जैन बंटी जितेन्द्र जैन मुच्छड, मुकेश सराफ, अभिषेक अनौरा,आनंद जैन धनगौल, आदि मौजूद रहे।

आठ फरवरी को ज्ञानोदय तीर्थ में होंगे विविध कार्यक्रम
मंदिर प्रबंधक दिनांक 8 जनवरी को मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नव स्थापित श्री ज्ञानोदय तीर्थ में मुनिसुव्रत नाथ दि0जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त मुनि श्री के प्रवचन सम्पन्न होंगे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page