
इंदौर. संजीव जैन । जहां तीर्थंकर व हजारों मुनिराज कठिन साधना करते हुए मोक्ष पधारे हैं । सम्मेद शिखर पर्वतराज हमारा पावन स्थल है । इसे पर्यटक स्थल किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे । इन ऊर्जावान विचारों के साथ इंदौर में समग्र जैन समाज एवं मुनि श्री सुधासागर भक्त मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।
भक्त मंडल के संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि मुनि पुंगव मुनि 108 श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से संपूर्ण भारत वर्ष में जैन समाज ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद किए और अन्य समाजों ने भी इसमें सहयोग किया और प्रतिष्ठान बंद रखें ।

इंदौर के आंदोलन में गणमान्य लोग हुए शामिल
इंदौर में हुए आंदोलन में जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, राजेंद्र सोनी राकेश विनायका, प्रियांशु जैन, रितेश जैन, प्रिन्सपाल टोंगिया, दिलीप पाटनी, अमित कासलीवाल, ऋषभ पाटनी, कांतिलाल बम, अनिल राका, राजेश जैन जैनेंद्र जैन सतीश इलाहाबाद, कमल अग्रवाल, महावीर जैन,सचिन जैन, दीपक जैन, जिनेश झांझरी, उत्कर्ष जैन, हसमुख गांधी आशीष जैन सूत, अशोक खासगी वाला, एमके जैन, संतोष जैन गुरु जी, सुनील जैन प्रकाशदीप, संतोष जैन सर, पुष्पा कासलीवाल प्रिंसिपल स्मिता जैन, रागिनी जैन ब सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे । इंदौर के रीगल चौराहे पर सैकड़ों भक्तों द्वारा शांति प्रिय प्रदर्शन किया गया।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












