समाचार

न्यायमूर्ति विमला जैन व आईएएस सुरेश जैन ने वर्णी जी की जन्म भूमि सहित तीर्थों पर जाकर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

नैनागिरि (बकस्वाहा)@ राजेश रागी /रत्नेश जैन। पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी की 149वीं जन्म जयंती पर आईएएस अधिकारी सुरेश जैन व हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विमला जैन ने बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर तीन दिवसीय यात्रा के साथ वर्णी जी जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कर्यक्रम आयोजित गए जो अविस्मरणीय रहेगें।

13 सितम्बर को श्री दिगम्बर जैन सिध्दक्षेत्र नैनागिरि पर मौलश्री (बकौली) का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात एसएसकेजे पब्लिक स्कूल नैनागिरि एवं ग्राम तिनसी मे वर्णी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। यह दीपक लगातार 14 सितम्बर 2023 तक यानि 150 वीं जयंती तक प्रज्वलित रखने का बीड़ा विद्यालय प्रवंधन ने उठाया।

श्री दिगम्बर जैन क्षेत्र गिरारजी में वर्णी जयंती पर देवाधिदेव श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन का कार्यक्रम हुआ। जहाँ अध्यक्ष विनोद जैन, अखिलेश जैन, पवन जैन शिक्षक और मातृत्त्व शक्ति का अनूठा सहयोग रहा। यहीं परम पूज्य निर्यापक मुनि108 अभय सागर जी से सफल कार्यक्रम के लिए पूरी टीम ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

द्वितीय दिवस 14 सितम्बर को मड़ावरा में संचालित वर्णी विद्यालय द्वारा राजेश जैन, शिखर चंद जैन, डॉ. वीपी जैन, श्रीमती अंकिता सेठ ने वर्णी जयंती पर मनमोहक कार्यक्रम रखा जिसमे छात्रों द्वारा अनोखी प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर सभी को वर्णी जी का बैज, प्रशस्ति पत्र और तिलक माला देकर सम्मानित किया गया।

मड़ावरा कमेटी द्वारा सुरेश जैन आईएएस, न्यायमूर्ति श्रीमति विमला जैन, विनोद जैन डीएफओ , विनोद जैन सीईओ भोपाल, सुरेंद्र जैन प्राचार्य भगवा,सुमति प्रकाश जैन प्राचार्य को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के दस छात्रों को इस विशेष अवसर पर 1000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

वर्णी जी की जन्म स्थली ग्राम हसेरा मेंप्राथमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, पांच होनहार छात्रों को मोमेंटो एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इन अधिकारियों द्वारा श्री दिगम्बर जैन क्षेत्र बड़ागांव में तीर्थराज एवं आचार्य विभव सागर के दर्शन कर शुभाशीष प्राप्त किया गया। रात्रि विश्राम द्रोणगिरि स्थित सिद्धायतन में किया।

सुप्रभात वेला में इन अधिकारियों ने वहाँ संचालित विद्यालय एवं पाठशाला के छात्रों को वर्णी जी की जयंती पर सम्मानित किया । सिध्दायतन के संस्थापक अध्यक्ष मा. चंद्रभान जैन, विनोद डेवडिया , आलोक दाऊ व अरविन्द का सम्मान किया गया। इसके साथ ही छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र दिया गया। वहीं सिध्दक्षेत्र द्रोणगिरि मे चातुर्मास कर पूज्य आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर वर्णी जी के अवदान पर चर्चा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page