ललितपुर में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब द्वारा विनयांजलि सभा, धार्मिक आयोजन और अन्नपूर्णा भोजनशाला के माध्यम से सेवा कार्य सम्पन्न हुए। वक्ताओं ने उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजसेवा का आदर्श बताया। पढ़िए श्रीफल साथी अक्षय अलया की यह रिपोर्ट।
ललितपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब ललितपुर के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बाबूजी को निष्पक्ष पत्रकारिता, साहित्य और समाजसेवा का सच्चा प्रहरी बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रेरणादायी बताया। साथ ही चिंतन पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पत्रकारिता और समाजसेवा को किया याद
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबैले ‘सप्पू’ की अध्यक्षता में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि बाबू ज्ञानचंद अलया ने सदैव निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनके सुझाव, सहयोग और सरल व्यक्तित्व ने समाज के अनेक लोगों को प्रेरित किया।
धार्मिक आयोजन में हुई आराधना
प्रातःकाल मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में शांतिधारा, अनंतकालीन भक्तामर विधान एवं पाठ का आयोजन हुआ। परिवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार अलया, अक्षय अलया एवं अजय अलया ने अर्घ्य समर्पित कर धर्मलाभ अर्जित किया। सायंकाल संगीतमय आरती भी सम्पन्न हुई।
अन्नपूर्णा भोजनशाला में सेवा का संकल्प
जिला चिकित्सालय के सामने बाबूजी की स्मृति में अन्नपूर्णा भोजनशाला द्वारा मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबूजी की सेवा भावना को नमन किया।
अनेक गणमान्य जनों की रही सहभागिता
विनयांजलि सभा में प्रेस क्लब संरक्षक संतोष शर्मा, सरदार मंजीत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद आलोक जैन ‘मयूर’, डॉ. अक्षय टंडैया, आकाश जैन, विजय जैन, विनीत चतुर्वेदी, मनोज जैन, अजय जैन, अनिल जैन डोगरा, पवन जैन, अरविंद जैन, सनत जैन, केशव प्रसाद पाण्डे, मो. हबीब सहित अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अक्षय अलया एवं अन्नपूर्णा सेवा संघ के अध्यक्ष अमितप्रिय जैन ने किया।













Add Comment